support@justtrousers.com

फोर्ब्स: अमेजन के बेजोस दुनिया के सबसे अमीर शख्स, 4 साल बाद गेट्स पिछड़े; अंबानी 19वें नंबर पर

फोर्ब्स: अमेजन के बेजोस दुनिया के सबसे अमीर शख्स, 4 साल बाद गेट्स पिछड़े; अंबानी 19वें नंबर पर

वॉशिंगटन. फोर्ब्स की ‘द वर्ल्ड बिलियनेयर्स लिस्ट 2018’ में इस बार अमेजन के फाउंडर जेफ बेजोस टॉप पर हैं। उनकी संपत्ति 112 अरब डॉलर यानी करीब 7.5 लाख करोड़ रुपए हो गई। वे पहली बार पहली पायदान पर पहुंचे हैं। बेजोस 100 अरब डॉलर से ज्यादा संपत्ति रखने वाले दुनिया के पहले अरबपति भी बन गए हैं। उन्होंने लगातार चार साल इस लिस्ट में टॉप पर रहे माइक्रोसॉफ्ट के फाउंडर बिल गेट्स को पीछे छोड़ दिया है। वर्ल्ड बिलियनेयर्स लिस्ट में 119 भारतीय शामिल हैं। इनमें रिलायंस इंडस्ट्रीज के मुकेश अंबानी टॉप पर बरकरार हैं। वे 40.1 अरब डॉलर (करीब 2.61 लाख करोड़ रुपए) की संपत्ति के साथ 19वें नंबर पर हैं।

दुनियाभर के 2208 बिलियनेयर्स के पास कितनी संपत्ति?

- फोर्ब्स ने इस बार दुनियाभर के 2208 बिलियनेयर्स का रिकॉर्ड इकट्ठा किया है। इनकी कुल वर्थ 9.1 लाख करोड़ डॉलर है। पिछले साल यह आंकड़ा 7.7 लाख करोड़ डॉलर था।

- इस बार लिस्ट में दुनियाभर से 259 न्यूकमर्स हैं जिन्होंने वेडिंग ड्रेसेस से लेकर बच्चों के खिलौने और इलेक्ट्रिक कारों का बिजनेस कर इस लिस्ट में जगह बनाई है।

फोर्ब्स की लिस्ट में ये हैं टॉप-5

अरबपति संपत्ति इस साल रैंक 2017 में रैंक वैल्थ में कितना फर्क
जेफ बेजोस 112 अरब डॉलर 1 3 +39.2 अरब डॉलर
बिल गेट्स 91.2 अरब डॉलर 2 1 +5.2 अरब डॉलर
वॉरेन बफे 87.7 अरब डॉलर 3 2 +12.1 अरब डॉलर
बर्नार्ड अर्नाल्ट 75 अरब डॉलर 4 8 +11.1 अरब डॉलर
मार्क जुकरबर्ग 72 अरब डॉलर 5 5 +15 अरब डॉलर

- जेफ बिजोस की संपत्ति में पिछले साल से 39.2 अरब डॉलर का इजाफा हुआ है।

- टॉप-10 में कोई भी महिला नहीं है। अमेरिकी रिटेल चेन वॉलमार्ट की एलिस वाल्टन 16वें स्थान पर हैं।

मुकेश अंबानी की रैंकिंग में कितना फर्क?
- मुकेश अंबानी की दौलत में करीब 16.9 अरब डॉलर यानी करीब 1.1 लाख करोड़ रुपए का इजाफा हुआ है। 
- वे लिस्ट में 14 पायदान ऊपर गए हैं। पिछली बार वे 33वें नंबर पर थे।

टॉप-5 में ये भारतीय

अरबपति संपत्ति रैंक 2017 में रैंक वैल्थ में कितना फर्क
मुकेश अंबानी 40.1 अरब डॉलर 19 33 +16.9 अरब डॉलर
अजीम प्रेमजी 18.8 अरब डॉलर 58 72 +6.6 अरब डॉलर
लक्ष्मी निवास मित्तल 18.5 अरब डॉलर 62 56 +2.1 अरब डॉलर
शिव नडार 14.6 अरब डॉलर 98 102 + 1 अरब डॉलर
दिलीप सांघवी 12.8 अरब डॉलर 115 84 - 1.2 अरब डॉलर

इस बार लिस्ट में 119 भारतीय, पिछली बार से 18 ज्यादा
- फोर्ब्‍स की अरबपतियों की इस लिस्‍ट में 119 भारतीय शामिल हुए हैं। पिछली बार से 18 ज्यादा। 
- लिस्ट में भारत से 7 महिलाएं सावित्री जिंदल, किरण मजूमदार शॉ, स्मिता कृष्णा गोदरेज, लीना तिवारी, अनु आगा, शीला गौतम और मधु कपूर हैं।
- सबसे कम रैंक रखने वाले भारतीयों में रामदेव अग्रवाल, तरंग जैन, निर्मल मिंडा और रवींद्र किशोर सिन्हा हैं। ये सभी 2124वीं रैंक पर हैं। इनकी नेट वर्थ 1-1 अरब डॉलर है।
- लिस्ट में सबसे ज्यादा अमेरिका से 585 अरबपति शामिल किए गए हैं। 373 अरबपतियों के साथ चीन दूसरे नंबर पर है।

नीरव मोदी दुनियाभर के अमीरों की लिस्ट में नहीं
- 12,672 करोड़ रुपए के देश के सबसे बड़े बैंकिंग स्कैम का मुख्य आरोपी नीरव मोदी इस बार फोर्ब्स की वर्ल्ड बिलियनेयर्स लिस्ट में नहीं है। हालांकि, वह पिछले साल भी ग्लोबल बिलियनेयर्स की लिस्ट में नहीं था, लेकिन फोर्ब्स ने उसे टॉप-100 अमीर भारतीयों की अलग से जारी हुई लिस्ट में शामिल किया था। तब उसकी नेट वर्थ 1.8 अरब डॉलर थी और वह 85वें नंबर पर था।

अजीम प्रेमजी ने लक्ष्मी निवास मित्तल को पीछे छोड़ा

- अजीम प्रेमजी ने 14 प्वॉइंट्स की छलांग लगाकर लक्ष्मी निवास मित्तल को पीछे छोड़ा है। पिछली बार वे 72 वें नंबर पर थे। इस बार वे 58 वें नंबर पर और भारतीय अरबपतियों में दूसरे नंबर पर पहुंच गए हैं। पिछले साल प्रेमजी की संपत्ति 14.9 अरब डॉलर थी। लक्ष्मी निवास मित्तल की रैंक में आठ प्वॉइंट्स की गिरावट आई है। वे पिछली बार 56वें नंबर पर थे।

सावित्री जिंदल सबसे अमीर भारतीय महिला

- जिंदल पॉवर एंड स्टील की मालिक सावित्री जिंदल 8.8 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ भारत की सबसे अमीर महिला हैं। लिस्ट में वे 176वें नंबर पर हैं।

- भारती एयरटेल के सुनील मित्तल भी 8.8 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ 176 स्थान पर ही हैं।

भारत के सबसे ज्यादा अरबपति फार्मा सेक्टर में

- भारत में सबसे ज्यादा 16 अरबपति फार्मा सेक्टर से हैं। इसके बाद कंज्यूमर गुड्स सेक्टर से 15 अरबपति हैं। रियल एस्टेट सेक्टर में 9 और सॉफ्टवेयर सर्विस में 8 हैं।

डोनाल्ड ट्रम्प 200 पायदान नीचे आए

- इस लिस्ट में अमेरिकी राष्ट्रपति और कारोबारी डोनाल्ड ट्रम्प 222 पायदान नीचे आ गए हैं। उनकी दौलत 3.1 अरब डॉलर है। वे लिस्ट में 766वें नंबर पर हैं। पिछले साल से उनकी दौलत में 40 करोड़ डॉलर की कमी आई है।

Share Now

World-Wide Business

A easy platform for business

3 Days Deal

3 days only or deal

Support 24/7

Call us: 9584220420

Member Discount

Discount on order over